November 4, 2025 4:02 am

Search
Close this search box.

भेल भोपाल कर्मचारियों को अगले सप्ताह से मिलेगी मोंटेकार्लो की ब्रांडेड जैकेट

 


भेल भोपाल कर्मचारियों को अगले सप्ताह से मिलेगी मोंटेकार्लो की ब्रांडेड जैकेट

भोपाल। भेल भोपाल के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। अगले सप्ताह से कर्मचारियों को मोंटेकार्लो ब्रांड की उच्च गुणवत्ता वाली जैकेट का वितरण शुरू होने जा रहा है।
भेक्टू सीटू यूनियन के महामंत्री रंजीत सिंह ने भेल न्यूज 24 को बताया कि यूनियन ने चुनाव के दौरान कर्मचारियों से जो वादा किया था, उसे निभाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब से सीटू यूनियन ने जेसीएम चुनाव जीतकर प्रतिनिधि यूनियन का दायित्व संभाला है, तभी से कर्मचारियों को उनके अधिकार समय पर मिल रहे हैं।
रंजीत सिंह ने बताया कि पहले कर्मचारियों को 15 वर्षों में केवल दो बार स्वेटर वितरित हुआ था और वह भी घटिया गुणवत्ता का था। लेकिन सीटू यूनियन ने वादा किया था कि चुनाव जीतने पर कर्मचारियों को ब्रांडेड जैकेट और गिफ्ट दिए जाएंगे। पिछले बार की तरह इस बार भी मोंटेकार्लो की जैकेट समय से मंगाई गई हैं और अब इनका वितरण अगले सप्ताह से किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि इस बार वितरित की जाने वाली जैकेट्स पहले से भी बेहतर गुणवत्ता की हैं। ये न केवल ज्यादा गर्म रखने वाली हैं बल्कि डबल लेयर वाटरप्रूफ भी हैं। यूनियन का प्रयास रहेगा कि जब तक वह प्रतिनिधि यूनियन है, कर्मचारियों को उच्च गुणवत्ता वाली ब्रांडेड जैकेट समय पर मिलती रहे।

कर्मचारियों में खुशी की लहर
भेल कर्मचारी डमरुधर पिंग ने बताया कि वर्ष 2022 से पहले भोपाल के कर्मचारियों को ब्रांडेड जैकेट नहीं मिलती थी, जबकि अन्य इकाइयों में इसका वितरण होता था। उस समय कर्मचारियों को निराशा होती थी। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। 2022 से लगातार समय पर ब्रांडेड जैकेट मिल रही है और इस बार भी भोपाल इकाई सबसे पहले वितरण शुरू करने जा रही है। इसके लिए उन्होंने यूनियन और भेल प्रबंधन दोनों को बधाई दी।


भेल न्यूज़ 24 के लिए राघवेंद्र प्रताप की रिपोर्ट

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें