
भेल भोपाल में 525 किलो कॉपर रोल चोरी का खुलासा: दो ठेका श्रमिक और एक ठेका सुपरवाइजर गिरफ्तार, CISF आरक्षक पर भी कार्रवाई
CISF आरक्षक पर 50 हजार रुपये लेकर कॉपर रोल कारखाने से बाहर निकलवाने का आरोप, करीब 4.72 लाख रुपये की सामग्री चोरी होने का मामला; जांच में अभी तक किसी स्थायी भेल कर्मचारी की संलिप्तता सामने नहीं आई भोपाल | भेल न्यूज 24 भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के कारखाने से 525 किलोग्राम कॉपर रोल चोरी होने के मामले में गोविंदपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ठेकेदार के सुपरवाइजर और उसके दो ठेका श्रमिकों को गिरफ्तार किया है। मामले में सीआईएसएफ के एक आरक्षक की कथित संलिप्तता


















