October 17, 2026 4:01 am

कड़ी धूप में भी डटे कर्मचारी, भेल गेट पर सीटू यूनियन की जोरदार द्वार सभा

कड़ी धूप में भी डटे कर्मचारी, भेल गेट पर सीटू यूनियन की जोरदार द्वार सभा

भोपाल । भेल भोपाल में कर्मचारियों की ज्वलंत मांगों को लेकर भेक्टू-सीटू यूनियन का चरणबद्ध आंदोलन पिछले डेढ़ महीने से लगातार जारी है। प्लांट परफॉर्मेंस बोनस, इंसेंटिव, लैपटॉप प्रतिपूर्ति, अनुकंपा नियुक्ति सहित विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे इस आंदोलन के तहत आज भेल के गेट पर आयोजित द्वार सभा में सीटू यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से अपनी आवाज बुलंद की।
कड़ी धूप के बावजूद सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कर्मचारियों ने सभा को सफल बनाया और प्रबंधन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान यूनियन नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीटू यूनियन के अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि जब तक सीटू यूनियन भेल कारखाने में मौजूद है, तब तक कर्मचारियों के किसी भी अधिकार को प्रबंधन दबा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि यूनियन कर्मचारियों के हक की लड़ाई अंत तक लड़ती रहेगी और मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
यूनियन के कार्यकारी महामंत्री दीपक गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भेल प्रबंधन कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के कारण ही कारखाना लगभग 2200 करोड़ रुपये के मुनाफे में पहुंचा है, लेकिन अब जब कर्मचारियों को उनका हक देने का समय आया है, तो प्रबंधन टालमटोल कर रहा है। उन्होंने मांग की कि प्रबंधन शीघ्र ही जेसीएम बैठक बुलाकर प्लांट परफॉर्मेंस बोनस एवं अन्य लंबित मांगों का समाधान करे।
यूनियन के कोषाध्यक्ष शाहिद अली ने कहा कि वेज रिवीजन भी इस वर्ष दिसंबर माह में देय है, इसलिए नई वेज रिवीजन के लिए शीघ्र कमेटी गठित की जानी चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सादिक खान द्वारा किया गया। वहीं, इस भीषण गर्मी में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर द्वार सभा को सफल बनाने के लिए भेल कर्मचारियों का आभार उपाध्यक्ष विनय सिंह ने व्यक्त किया।
यूनियन ने एक बार फिर दोहराया कि यदि जल्द ही कर्मचारियों की जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहींलिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
आज की विशाल सभा में यूनियन के अध्यक्ष लोकेंद्र शेखावत, कार्यकारी महामंत्री दीपक गुप्ता, वरि. उपाध्यक्ष सादिक खान, कार्यवाहक अध्यक्ष श्री अशोक पटेल, कुलदीप मौर्य, गोपाल गुप्ता, दुर्ग सिंह मरावी, कौशल किशोर वामने,राजू आमों विजय तिवारी, नितिन अकोदिया, सतीश दास ,शमीम खान, डमरूधर पिंग, सतेंद्र सिंह ठाकुर, राजेश रजक, राकेश वर्मा, राजेंद्र पारखी, राम प्यारे, राहुल घासले, लक्ष्मण सिंह तोमर, रवि सोलंकी सहित सैकड़ों की संख्या में भेल कर्मचारी उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें