September 5, 2026 10:28 am

BHEL ट्रांसफार्मर प्लांट में प्रमोशन को लेकर सवाल, वाइंडिंग विभाग के साथ भेदभाव के आरोप

BHEL ट्रांसफार्मर प्लांट में प्रमोशन को लेकर सवाल, वाइंडिंग विभाग के साथ भेदभाव के आरोप

झाँसी। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) झाँसी इकाई में हाल ही में जारी हुई प्रमोशन सूची को लेकर कर्मचारियों के बीच असंतोष और सवाल उठने लगे हैं। विशेष रूप से ट्रांसफार्मर प्लांट के वाइंडिंग विभाग के साथ कथित भेदभाव की चर्चा तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार, वाइंडिंग विभाग ने पिछले समय में सबसे अधिक वाइंडिंग क्वाइल का उत्पादन किया, जिससे उत्पादन लक्ष्य हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके बावजूद वाइंडिंग विभाग से प्रमोशन नहीं दिया गया। इस निर्णय ने कर्मचारियों को हैरान कर दिया है।
वहीं दूसरी ओर, मानव संसाधन (HR) एवं फाइनेंस विभाग में बड़ी संख्या में प्रमोशन दिए जाने को लेकर भी चर्चा है। कर्मचारियों का मानना है कि उत्पादन से सीधे जुड़े विभागों की उपेक्षा कर सपोर्ट विभागों को प्राथमिकता देना न्यायसंगत नहीं है।
गौरतलब है कि इस वर्ष की प्रमोशन सूची में कई ऐसे नाम शामिल हैं, जिनके चयन पर भी कर्मचारियों ने आश्चर्य जताया है। लेकिन वाइंडिंग जैसे उत्कृष्ट प्रदर्शन आधारित विभाग से प्रमोशन न होना सबसे अधिक चर्चा का विषय बना हुआ है।
कर्मचारियों ने प्रबंधन से पारदर्शिता अपनाने और प्रमोशन प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार के विवाद उत्पन्न न हों और योग्य अधिकारियों का मनोबल बना रहे।

Bhelnews24 के लिए Er. Raghvendra singh Rajpoot की रिपोर्ट

Leave a Comment