January 15, 2026 10:34 pm

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन परियोजना को रफ्तार BHEL ने सेमी-हाई स्पीड ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मर्स की आपूर्ति शुरू की

भेल न्यूज़ 24 | बड़ी खबर

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन परियोजना को रफ्तार
BHEL झाँसी ने सेमी-हाई स्पीड ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मर्स की आपूर्ति शुरू की

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन परियोजना के लिए ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मर्स की आधिकारिक आपूर्ति शुरू कर दी है। यह परियोजना BHEL-नेतृत्व वाले कंसोर्टियम द्वारा टीआरएसएल (TRSL) के सहयोग से क्रियान्वित की जा रही है।
बीएचईएल की डायरेक्टर (आईएस एंड पी) सुश्री बानी वर्मा तथा डायरेक्टर (इलेक्ट्रिकल एवं आर एंड डी) श्री एस. एम. रामनाथन ने झांसी स्थित बीएचईएल प्लांट से पहले सेट के सेमी-हाई स्पीड अंडरस्लंग ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मर्स को वर्चुअली फ्लैग ऑफ किया। इससे पहले इसी परियोजना के लिए ट्रैक्शन कन्वर्टर्स को बीएचईएल के बेंगलुरु प्लांट से रवाना किया जा चुका है।
झांसी में निर्मित ये अत्याधुनिक अंडरस्लंग ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मर्स 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक संचालन में सक्षम हैं। यह उपलब्धि हाई-स्पीड रेल तकनीक में भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूती से दर्शाती है। ट्रैक्शन मोटर्स से लेकर कन्वर्टर्स और ट्रांसफॉर्मर्स तक, बीएचईएल स्वदेशी तकनीक के बल पर भारतीय रेल के भविष्य को ऊर्जा प्रदान कर रहा है।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन परियोजना को ‘मेक इन इंडिया’ और ‘विकसित भारत’ विजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे न केवल रेलवे अवसंरचना मजबूत होगी बल्कि देश की औद्योगिक क्षमता और तकनीकी आत्मनिर्भरता को भी नई पहचान मिलेगी।

भेल न्यूज़ 24 के लिए Er. Raghvendra singh Rajpoot की रिपोर्ट

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें