भेल न्यूज़ 24 विशेष रिपोर्ट
भेल भोपाल के जीएम पी.के. उपाध्याय हुए पदोन्नत, बने नए कार्यपालक निदेशक (E.D.) — सीटू यूनियन ने दी शुभकामनाएँ
भेल भोपाल के महाप्रबंधक एवं प्रमुख श्री पी.के. उपाध्याय को उनके उत्कृष्ट कार्य, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक योगदान के आधार पर कार्यपालक निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति की जानकारी मिलते ही भेल की सीटू यूनियन के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष लोकेंद्र शेखावत, वरिष्ठ पदाधिकारी शाहिद अली, अशोक पटेल, सादिक खान, विनय सिंह, कुलदीप मौर्य, राकेश वर्मा, कौशल वामने, सुनील कुमार, राजेश रजक, सतेंद्र ठाकुर, मिथलेश प्रजापति, सतीश सालवी, गोपाल गुप्ता, गणेश नवघरे, राजेंद्र पारखी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने श्री उपाध्याय के नेतृत्व में भेल भोपाल के और अधिक प्रगति की आशा व्यक्त की।
यूनियन पदाधिकारियों ने भरोसा जताया कि श्री उपाध्याय के अनुभव एवं दूरदर्शी दृष्टिकोण से कर्मचारी हित के निर्णयों को और मजबूती मिलेगी तथा कार्यस्थल वातावरण और भी सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगा।
— भेल न्यूज़ 24