October 17, 2026 4:59 am

अधिकारियों की प्रमोशन लिस्ट अटकने से भेल में अटकलों का बाजार गरम

BHEL NEWS 24

विशेष रिपोर्ट

इंजीनियर राघवेन्द्र सिंह राजपूत

अधिकारियों की प्रमोशन लिस्ट अटकने से भेल में अटकलों का बाजार गरम

भेल में हर वर्ष 25 जून को जारी होने वाली प्रमोशन लिस्ट इस बार चर्चाओं का विषय बन गई है। परंपरा के अनुसार इस दिन उन कर्मचारियों एवं अधिकारियों की सूची जारी की जाती है, जिनका पदोन्नति होना तय होता है। इस सूची में आर्टिजन से लेकर उच्च अधिकारियों तक के नाम शामिल रहते हैं।
इस वर्ष 25 जून को प्रमोशन लिस्ट तो जारी की गई, लेकिन केवल कर्मचारी एवं पर्यवेक्षक वर्ग तक ही सीमित रही। अभियंता से लेकर महाप्रबंधक स्तर तक के अधिकारियों की प्रमोशन सूची जारी नहीं होने से पूरे भेल परिसर में तरह-तरह की चर्चाएं और अटकलें तेज हो गई हैं।
कुछ सूत्रों का मानना है कि पहले से ही पर्क कटौती का सामना कर रहे कार्यपालकों को इस वर्ष अधिक संख्या में पदोन्नति देने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते सूची को रोका गया है। वहीं, कुछ लोग यह भी चर्चा कर रहे हैं कि शीर्ष प्रबंधन के लिए यह कार्यकाल का अंतिम चरण है और ऐसे में प्रमोशन लिस्ट जारी करने में किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है।
यह भी उल्लेखनीय है कि कई डायरेक्टर इस उत्पादन वर्ष के पूर्ण होने से पहले ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ऐसे में उनके लिए यह पदोन्नति संबंधी निर्णय लेने का अंतिम अवसर हो सकता है, जो सूची में देरी का एक कारण माना जा रहा है।
बहरहाल, कारण चाहे जो भी हो, पदोन्नति के पात्र अधिकारी लिस्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक ओर पर्क कटौती, दूसरी ओर बढ़ते टारगेट और तीसरी ओर प्रमोशन में आगे-पीछे होने की आशंका—इन सबके बीच भेल में इन दिनों प्रमोशन को लेकर चर्चाओं का माहौल चरम पर है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि अधिकारियों की प्रमोशन लिस्ट कब जारी होती है और किन-किन अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ मिल पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें