October 17, 2026 4:59 am

बीएचईएल भोपाल में नई पहल: सेवानिवृत्ति समारोह में पहली बार पत्नियों को शामिल होने की अनुमति, सीटू यूनियन ने नई पहल पर प्रबंधन का किया धन्यवाद!

बीएचईएल भोपाल में नई पहल: सेवानिवृत्ति समारोह में पहली बार पत्नियों को शामिल होने की अनुमति

Ai generated image

भोपाल, बीएचईएल ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक नई परंपरा की शुरुआत की है, जिसमें उनकी पत्नियों को भी समारोह में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। हर महीने की 24 तारीख को, जिन कर्मचारियों की उम्र 60 वर्ष पूरी होती है, उनका औपचारिक सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस बार पहली बार, सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की पत्नियों को भी कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी गई है।
बीएचईएल प्रबंधन ने सीआईएसएफ को निर्देश दिए हैं कि 24 तारीख को रिटायर होने वाले कर्मचारियों की पत्नियों को मेडिकल बुक और एक पहचान पत्र के साथ प्रवेश की अनुमति दी जाए। इस कार्यक्रम में बीएचईएल के इकाई प्रमुख, एचआर प्रमुख, और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होते हैं, ताकि यह कार्यक्रम खास बन सके।
भेल सीआईटीयू यूनियन के महामंत्री रंजीत सिंह ने प्रबंधन का धन्यवाद दिया और कहा कि यह पहल लंबे समय से दक्षिणी बीएचईएल इकाइयों में लागू थी, और अब भोपाल में भी इसे शुरू किया गया है। बीएचईएल न्यूज़ 24 डॉट कॉम(bhelnews24.com) इस नई परंपरा के लिए प्रबंधन और यूनियन दोनों का आभार प्रकट करता है, जो सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए एक यादगार और सम्मानजनक विदाई सुनिश्चित करेगी।

(Er.Raghvendra singh Rajpoot की खास रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें