October 17, 2026 4:59 am

GeM के 10वें स्थापना दिवस पर BHEL को मिला राष्ट्रीय सम्मान

GeM के 10वें स्थापना दिवस पर BHEL को मिला राष्ट्रीय सम्मान

वित्त वर्ष 2025-26 में CPSEs के बीच सर्वाधिक वॉल्यूम में खरीद के लिए सम्मानित

नई दिल्ली, 10 अगस्त 2026। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को Government e Marketplace (GeM) के 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर सार्वजनिक खरीद के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में BHEL को “Highest Procurement by Volume by CPSEs in FY 2025-26” श्रेणी में सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा प्रदान किया गया।
BHEL की ओर से यह प्रतिष्ठित सम्मान श्री एस. एम. रामनाथन, निदेशक (इंजीनियरिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट) तथा श्री सी. वेंकट राव, कार्यपालक निदेशक (CAPEX एवं SS&P) ने ग्रहण किया।
BHEL द्वारा GeM के माध्यम से सार्वजनिक खरीद में निरंतर सक्रिय भागीदारी की जा रही है। कंपनी हर वर्ष GeM के माध्यम से 26,000 से अधिक अनुबंध करती रही है। वित्त वर्ष 2025-26 में सर्वाधिक वॉल्यूम में खरीद करने वाले CPSE के रूप में BHEL को मिला यह सम्मान कंपनी की डिजिटल एवं पारदर्शी खरीद प्रक्रिया में प्रभावी भागीदारी को दर्शाता है।
GeM के 10वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में सार्वजनिक खरीद प्रणाली में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रमुख खरीदारों और विक्रेताओं को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य GeM के विकास तथा पारदर्शी, दक्ष और समावेशी सार्वजनिक खरीद व्यवस्था को बढ़ावा देने में योगदान देने वाले संस्थानों को पहचान प्रदान करना था।

BHEL को मिला यह सम्मान सार्वजनिक खरीद में कंपनी की निरंतर सक्रियता और GeM जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें