February 19, 2026 4:18 am

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल में संडे वर्किंग को लेकर तकरार

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल में संडे वर्किंग को लेकर यूनियन व प्रबंधन में तकरार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल इकाई में उत्पादन वर्ष के अंतिम माह में संडे वर्किंग को लेकर प्रबंधन और विभिन्न यूनियनों के बीच मंथन का दौर जारी है। जानकारी के अनुसार प्रबंधन द्वारा CITU, BMS और HMS यूनियनों के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ ADM बिल्डिंग में लगातार बैठकें की जा रही हैं, ताकि किसी सहमति पर पहुंचा जा सके।
सूत्रों के अनुसार CITU के अध्यक्ष एवं महामंत्री वर्तमान में आउट ऑफ स्टेशन हैं, जबकि AGM (HR) औद्योगिक संबंधों को पटरी पर लाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। कारखाने में हाल के दिनों में आगजनी की घटनाओं और श्रमिकों के अंग-भंग जैसी गंभीर दुर्घटनाओं के कारण पहले से ही निराशा का वातावरण बना हुआ है। ऐसे समय में संडे वर्किंग का मुद्दा और संवेदनशील हो गया है।
यूनियनों ने संडे वर्किंग के बदले नगद भुगतान की मांग प्रमुखता से रखी है। उल्लेखनीय है कि BHEL झांसी तथा BHEL हरिद्वार इकाइयों में पहले से ही मार्च माह के संडे वर्किंग को लेकर सहमति बन चुकी है, जबकि भोपाल में अभी मान-मनव्वल का दौर जारी है।
फिलहाल सीटू यूनियन संडे वर्किंग करने पर नगद भुगतान अथवा डबल- C-OFF  पर अड़ी हुई है, अंतिम निर्णय का सभी को इंतजार है। प्रबंधन और यूनियनों के बीच चल रही वार्ताओं से औद्योगिक वातावरण सामान्य होने की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें