February 4, 2026 6:55 am

मातृभाषा समारोह में उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद की भव्य प्रस्तुति*

*मातृभाषा समारोह में उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद की भव्य प्रस्तुति*

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा समारोह–2026 के अंतर्गत मातृभाषा मंच भोपाल द्वारा दशहरा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय वृहद एवं भव्य आयोजन में उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद, बीएचईएल भोपाल ने भोजपुरी भाषाई समाज की मातृशक्तियों एवं बालिकाओं की सहभागिता से अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया। परिषद की ओर से पूर्वी, भोजपुरी एवं बुंदेली बोलियों पर आधारित कजरी, झूमर और मेघ मल्हार लोकगीतों पर केंद्रित समेकित लोकनृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से भारत की विविध भाषाओं, बोलियों, परंपराओं और तीज-त्योहारों की जीवंत झलक देखने को मिली। बुंदेली सोहर, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में विवाह एवं संतान जन्म जैसे शुभ अवसरों पर गाया जाने वाला पारंपरिक लोकगीत है, ने क्षेत्रीय संस्कृति का सजीव चित्र प्रस्तुत किया। वहीं सावन माह में गाए जाने वाले कजरी गीतों के माध्यम से महिलाओं के जीवन, अनुभवों और भावनाओं की अभिव्यक्ति हुई। वर्षा ऋतु की अनुभूति जगाने वाले मेघ मल्हार राग और पारंपरिक लोकशैली झूमर ने प्रस्तुति को और अधिक प्रभावशाली बनाया।
उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद के सचिव सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में रोमा सिंह, नेहा मौर्या, सौम्या मौर्या, संगीता मौर्या, प्रिया दास, सुचिता मल्ल, रितु पाण्डेय, सरिता कन्नौजिया तथा बालिकाओं में आरोही सिंह, आयुषी मौर्या और अंजलि विश्वकर्मा ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की कोरियोग्राफी रोमा सिंह द्वारा की गई।
कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष राम प्रताप मौर्या की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही रजनीकांत चौबे, अनिल मौर्या, धनंजय तिवारी, चंदन सिंह, विनय सिंह, लवकुश मौर्या, अभिमन्यु पाण्डे, विनोद मौर्या, श्री रामजनक मौर्या, जगतनारायण सिंह, प्रद्युम्न प्रजापति, संदीप राय एवं संजय कुमार कन्नौजिया की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। परिषद के संरक्षक श्री दिनेश कुमार त्रिपाठी एवं श्री दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
परिषद के पदाधिकारी रामनारायण गिरी, रंजीत सिंह, संजय गुप्ता, शमशुल हक, रमेश सिंह एवं मनोरंजन कुमार का कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। मातृभाषा मंच की ओर से श्री अमिताभ सक्सेना, श्री विनोद, श्री हरीश, श्री अर्पित जोशी एवं श्री सतेंद्र कुमार का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मातृभाषा मंच द्वारा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद की इस प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा और यह आयोजन मातृभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक सार्थक प्रयास सिद्ध हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें