भेल न्यूज़ 24
भेल शेयर विनिवेश के विरोध में 12 फरवरी को फाउंड्री गेट पर सीटू यूनियन का प्रदर्शन
भोपाल, 11 फरवरी 2026।
केंद्र सरकार की पब्लिक सेक्टर विरोधी और श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल के बीच भेक्टू सीटू यूनियन ने भी भेल भोपाल में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। यूनियन ने निर्णय लिया है कि 12 फरवरी को सुबह 6:45 बजे से फाउंड्री गेट पर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
यूनियन के महामंत्री रंजीत सिंह ने बताया कि 12 फरवरी को देश के लाखों श्रमिक श्रम कानूनों को समाप्त करने और तथाकथित काली श्रम संहिताओं को लागू किए जाने के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। सीटू यूनियन ने इस हड़ताल को समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इसी दिन केंद्र सरकार द्वारा भेल का 5% शेयर विनिवेश भी किया जा रहा है, जो अत्यंत निंदनीय है।






