October 17, 2026 5:01 am

इंसेंटिव रिवीजन लागू करने की मांग तेज, भेक्टू सीटू ने जीएम (एचआर) को सौंपा पत्र

भेल न्यूज 24 | भोपाल
इंसेंटिव रिवीजन लागू करने की मांग तेज, भेक्टू सीटू ने जीएम (एचआर) को सौंपा पत्र


भोपाल। भेल भोपाल में इंसेंटिव रिवीजन को लेकर कर्मचारियों की मांगें एक बार फिर तेज हो गई हैं। आज बीएचई कामगार ट्रेड यूनियन (भेक्टू-सीटू) के पदाधिकारियों ने भेल भोपाल के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री टी.यू. सिंह से मुलाकात कर कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के नाम संबोधित पत्र सौंपा।
यूनियन द्वारा सौंपे गए पत्र में 13 जुलाई 2026 को नोएडा में आयोजित इंसेंटिव स्कीम पुनरीक्षण की सब-कमेटी बैठक में सहमति बने मुद्दों को शीघ्र लागू करने की मांग की गई है। पत्र में बताया गया कि इस बैठक में प्रबंधन एवं यूनियन प्रतिनिधियों के बीच कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी थी, जिनमें मुख्य रूप से अनिवार्य उपस्थिति 18 दिनों से घटाकर 16 दिन करना, विभिन्न विभागों को 80% इंसेंटिव में शामिल करना, गणना के लिए 208 घंटे के स्थान पर 200 घंटे निर्धारित करना तथा माह में 5 सी-ऑफ को उपस्थिति मानना शामिल है। साथ ही, इस वर्ष के लिए न्यूनतम ₹6000 इंसेंटिव राशि तय करने पर भी सहमति बनी थी।
यूनियन ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि बैठक के बाद प्रबंधन द्वारा कहा गया था कि माननीय CMD से चर्चा के पश्चात इन निर्णयों को लागू किया जाएगा, लेकिन दो सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।
भेक्टू-सीटू के पदाधिकारियों ने जीएम (एचआर) से मांग की कि सहमति बने इन बिंदुओं को शीघ्र लागू करते हुए आदेश जारी किया जाए, ताकि कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके। यूनियन ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो कर्मचारियों में असंतोष और बढ़ सकता है।
यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि इंसेंटिव रिवीजन कर्मचारियों की प्रमुख मांग है और इसे टालना उचित नहीं है। उन्होंने प्रबंधन से सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें