September 5, 2026 10:56 am

भेल कर्मचारीयों को मिलेगा ₹21,000 प्लांट परफॉर्मेंस पेमेंट, CITU ने कहा निराशाजनक

भेल न्यूज 24 डॉट कॉम 

भेल कर्मचारीयों को वर्ष 2025-26 के लिए मिलेगा ₹21,000 प्लांट परफॉर्मेंस बोनस, भेल सीटू ने कहा निराशाजनक हुआ निर्णय

नई दिल्ली। भेल कर्मचारियों के प्लांट परफॉर्मेंस बोनस (PPP) निर्धारण को लेकर आज दिल्ली में आयोजित जॉइंट कमेटी (JCM) की महत्वपूर्ण बैठक में लंबी और तीखी चर्चा के बाद 21000 प्लांट परफॉर्मेंस दिये जाने का निर्णय हुआ है। बैठक के दौरान सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियन नेताओं और प्रबंधन के बीच काफी जद्दोजहद देखने को मिली।
भेल के CMD श्री मूर्ति द्वारा PPP का पहला ऑफर ₹18000 का दिया गया जिसके बाद काफी बहस और दबाव के बाद प्रबंधन ने कर्मचारियों के लिए ₹21,000 प्लांट परफॉर्मेंस पेमेंट देने पर सहमति जताई।
सीआईटीयू यूनियन के महामंत्री रंजीत सिंह ने इस निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह राशि कर्मचारियों की अपेक्षाओं के मुकाबले काफी कम है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि
“कम से कम ₹50,000 प्लांट परफॉर्मेंस बोनस दिया जाना चाहिए था, लेकिन प्रबंधन ने कर्मचारियों की भावना के अनुरूप निर्णय नहीं लिया।”
उन्होंने आगे कहा कि अब यूनियन की पूरी लड़ाई आगामी दिवाली बोनस को सम्मानजनक स्तर तक पहुंचाने के लिए होगी। यूनियन इसके लिए जमीन पर उतरकर संघर्ष करेगी और किसी भी स्थिति में कर्मचारियों के अधिकारों से समझौता नहीं किया जाएगा।
रंजीत सिंह ने यह भी कहा कि इस बैठक के बाद प्रबंधन की मंशा पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है, और अब कर्मचारियों को उनके हक दिलाने के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा। यूनियन ने साफ कर दिया है कि वह चुप बैठने वाली नहीं है और आने वाले समय में संघर्ष और तेज होगा।

Leave a Comment