Bharat Heavy Electricals Limited को मिला ‘गवर्नेंस नाउ पीएसयू अवॉर्ड्स 2026’ में बड़ा सम्मान
नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित Governance Now PSU Awards & Conference 2026 में कई महत्वपूर्ण श्रेणियों में “बेस्ट पीएसयू” का सम्मान प्राप्त हुआ है। यह सम्मान एक स्वतंत्र जूरी द्वारा कंपनी के उत्कृष्ट प्रदर्शन और योगदान को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया गया।
बीएचईएल को विशेष रूप से ‘Promoting Self-Reliance (Aatmanirbhar Bharat)’, ‘HR Excellence (Overall)’ तथा ‘HR Leadership in Reskilling & Future Workforce Readiness’ जैसी महत्वपूर्ण श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक उपक्रम के रूप में चुना गया। यह उपलब्धि कंपनी की तकनीकी क्षमता, मानव संसाधन विकास और भविष्य की कार्यशक्ति को तैयार करने के प्रयासों को दर्शाती है।
नई दिल्ली में आयोजित इस समारोह में बीएचईएल की ओर से ये पुरस्कार S. M. Ramanathan (डायरेक्टर – इंजीनियरिंग एवं आर एंड डी), R. K. Srivastava (जनरल मैनेजर – कॉर्पोरेट एडमिन एवं एचआर-एस्टेब्लिशमेंट) और Shankar Narayan (जनरल मैनेजर – कॉर्पोरेट लर्निंग एंड डेवलपमेंट) ने प्राप्त किए।
गौरतलब है कि यह सम्मान Governance Now द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिया गया, जो सार्वजनिक उपक्रमों के उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और सुशासन को पहचान देने के लिए हर वर्ष आयोजित किया जाता है।
बीएचईएल को मिले इन पुरस्कारों को देश में आत्मनिर्भर भारत, कौशल विकास और मानव संसाधन उत्कृष्टता की दिशा में कंपनी के निरंतर प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। भेल न्यूज़ 24 की ओर से बीएचईएल परिवार को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई।