इंसेंटिव रिवीजन सहित मांगों को लेकर आंदोलन तेज, “कैंटीन चलो” अभियान के तहत 9 मई को सामूहिक भोजन

इंसेंटिव रिवीजन सहित मांगों को लेकर आंदोलन तेज, “कैंटीन चलो” अभियान के तहत 9 मई को सामूहिक भोजन

भोपाल। भेल भोपाल में कर्मचारियों की ज्वलंत मांगों को लेकर भेक्टू सीटू यूनियन का चरणबद्ध आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। यूनियन द्वारा इंसेंटिव रिवीजन, लैपटॉप प्रतिपूर्ति और प्लांट परफॉर्मेंस बोनस सहित विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों को संगठित किया जा रहा है।

यूनियन की प्रमुख मांगों में इंसेंटिव राशि का रिवीजन कर ₹10,000 प्रतिमाह किया जाना तथा इसके नियमों को कार्यस्थल व कर्मचारियों के अनुकूल बनाना शामिल है। इसके अलावा लैपटॉप प्रतिपूर्ति योजना को पुनः प्रारंभ करने और ₹50,000 प्लांट परफॉर्मेंस बोनस के भुगतान के साथ अन्य लंबित मांगों के समाधान हेतु शीघ्र जेसीएम बैठक आयोजित करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जा रही है।
इसी क्रम में आंदोलन की अगली कड़ी के तहत 9 मई, शनिवार को स्टाफ कैंटीन में सभी कर्मचारियों द्वारा एक साथ सामूहिक भोजन करने का निर्णय लिया गया है। “कैंटीन चलो” अभियान के तहत बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने पहले ही लंच के लिए एडवांस बुकिंग करा ली है, जिससे आंदोलन को व्यापक समर्थन मिलने के संकेत मिल रहे हैं।
सीटू यूनियन के कार्यकारी महामंत्री दीपक गुप्ता ने बताया कि काला बैच लगाकर विरोध दर्ज कराने के बाद अब सामूहिक भोजन के माध्यम से प्रबंधन को स्पष्ट संदेश दिया जाएगा कि भेल के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पूरी तरह एकजुट हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा।
यूनियन ने सभी कर्मचारियों से 9 मई को दोपहर 12 बजे स्टाफ कैंटीन में भोजन के लिए एडवांस बुकिंग करने का अपील किया है व इस दिन स्टाफ कैंटीन में उपस्थित होकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने का आह्वान किया है।
— bhelnews24.com

(भेल न्यूज़ 24 के लिए राघवेंद्र सिंह राजपूत की विशेष रिपोर्ट…)

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें