October 1, 2026 5:07 am

बीएचईएल में 1000 आर्टिजन की स्थायी भर्ती की तैयारी, BHEKTU-CITU की लंबित मांग को मिली बड़ी सफलता

बीएचईएल में 1000 आर्टिजन की स्थायी भर्ती की तैयारी, BHEKTU-CITU की लंबित मांग को मिली बड़ी सफलता

भोपाल। बीएचईएल में जहां एक ओर प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं और कारखाना धीरे-धीरे स्थायी कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है, वहीं लंबे समय से स्थायी भर्ती की मांग लगातार उठाई जा रही थी।
बीएचईएल-सीटू (BHEKTU-CITU) द्वारा पिछले कई वर्षों से कारखाने में स्थायी कर्मचारियों की भर्ती की मांग प्रमुखता से उठाई जाती रही है। इस मांग को जेसीएम सहित विभिन्न मंचों पर भी लगातार रखा गया।
BHEKTU-CITU के महामंत्री रंजीत सिंह ने बताया कि बीएचईएल कॉर्पोरेट स्तर पर लगभग 1000 आर्टिजन की स्थायी भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह लंबे समय से चली आ रही यूनियन की मांग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
रंजीत सिंह ने कहा कि आज जब कई औद्योगिक इकाइयों में स्थायी कर्मचारियों के स्थान पर फिक्स्ड टर्म अथवा संविदा कर्मचारियों की भर्ती पर जोर दिया जा रहा है, ऐसे समय में बीएचईएल में स्थायी आर्टिजन की भर्ती किया जाना कर्मचारियों और संगठन की लंबे समय से चली आ रही मांग की बड़ी जीत है।
इंसेंटिव के मुद्दे पर भी संघर्ष जारी
बीएचईएल कर्मचारियों के इंसेंटिव में बढ़ोतरी एवं संशोधन की मांग को लेकर भी BHEKTU-CITU लगातार संघर्ष कर रहा है। यूनियन द्वारा प्रबंधन एवं कॉर्पोरेट स्तर पर कई बार मांग उठाई गई है। यूनियन का कहना है कि कर्मचारियों ने कंपनी के उत्पादन और बेहतर वित्तीय प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इसलिए इंसेंटिव में सम्मानजनक बढ़ोतरी किया जाना कर्मचारियों का जायज अधिकार है।
यूनियन महामंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि स्थायी भर्ती और इंसेंटिव सहित कर्मचारियों से जुड़े सभी लंबित मुद्दों को लेकर BHEKTU-CITU का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें