मंड्या इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में BHEL की CSR पहल ‘Digital Health Initiative’ का शुभारंभ
मंड्या। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत मंड्या इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में ‘Digital Health Initiative Technology’ परियोजना का शुभारंभ किया गया। इस पहल को O Health के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
परियोजना का उद्घाटन केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री श्री एच. डी. कुमारस्वामी ने किया। इस अवसर पर BHEL बेंगलुरु की GM/Head (SBD) सुश्री अरुणा गुलाटी, GM (EDN) श्री जे.वी.वी.एस. प्रसाद, GM/HR श्री एम.वी.एस.एन. राजू सहित BHEL की CSR समिति के सदस्य एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
BHEL की इस CSR पहल का उद्देश्य आधुनिक डिजिटल तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाना तथा चिकित्सा सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार करना है। मंड्या इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में इस तकनीकी पहल के माध्यम से मरीजों एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
BHEL द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास एवं सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में विभिन्न CSR गतिविधियों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता लगातार निभाई जा रही है।