September 5, 2026 10:58 am

भेल कैंटीन में शीघ्र लगेंगे एयर कंडीशनर, कैंटीन कमेटी में बनी सहमति

भेल भोपाल स्टाफ कैंटीन में शीघ्र लगेंगे एयर कंडीशनर, कैंटीन कमेटी में बनी सहमति

भेल। भीषण गर्मी को देखते हुए भेल भोपाल के स्टाफ कैंटीन में कर्मचारियों को जल्द ही वातानुकूलित वातावरण मिलने जा रहा है। स्टाफ कैंटीन में एयर कंडीशनर लगाए जाने को लेकर कैंटीन मैनेजमेंट कमेटी में सहमति बन चुकी है और इसके लिए आगे की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

सीटू यूनियन के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह शेखावत ने bhelnews24.com को जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के मौसम में भोजन के समय कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सीटू यूनियन सहित अन्य संगठनों द्वारा लगातार कैंटीन कमेटी की बैठकों में एयर कंडीशनर लगाने का मुद्दा उठाया गया।
उन्होंने बताया कि कैंटीन मैनेजमेंट कमेटी में सहमति बनने के बाद मेंटेनेंस विभाग द्वारा कैंटीन का सर्वे भी किया गया। सर्वे के आधार पर यह निर्णय लिया गया है कि स्टाफ कैंटीन को पूरी तरह वातानुकूलित बनाने के लिए लगभग 34 टन क्षमता के एयर कंडीशनर लगाए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए करीब 30 से 35 लाख रुपये तक का बजट व्यय होने का अनुमान है।
लोकेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इन सभी बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है तथा एयर कंडीशनर की खरीदी के लिए शीघ्र आगे की प्रक्रिया बढ़ाई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सीटू यूनियन लंबे समय से कर्मचारियों की इस मांग को उठाती रही है और कैंटीन मैनेजमेंट कमेटी में इस मुद्दे पर सहमति भी पहले ही बन चुकी थी।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को किसी प्रकार के भ्रम में आने की आवश्यकता नहीं है, सीटू यूनियन लगातार कर्मचारियों की मूलभूत सुविधाओं और हितों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

Leave a Comment