इंसेंटिव रिवीजन को लेकर सीटू यूनियन का 15 दिन से आंदोलन जारी, अब “कैंटीन चलो” का आह्वान

इंसेंटिव रिवीजन को लेकर सीटू यूनियन का 15 दिन से आंदोलन जारी, अब “कैंटीन चलो” का आह्वान

भोपाल। भेल भोपाल में इंसेंटिव रिवीजन की मांग को लेकर सीटू यूनियन द्वारा चरणबद्ध आंदोलन पिछले 15 दिनों से लगातार जारी है। इसी क्रम में यूनियन पदाधिकारी विभिन्न ब्लॉकों में पहुंचकर कर्मचारियों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें काला बैच लगाकर विरोध दर्ज कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
इस अभियान के दौरान कर्मचारियों में इंसेंटिव रिवीजन, लैपटॉप प्रतिपूर्ति एवं पीपी बोनस को लेकर स्पष्ट एकजुटता देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में कर्मचारी आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि आने वाले समय में यह आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।
यूनियन के कार्यकारी महामंत्री दीपक गुप्ता ने बताया कि आंदोलन की अगली कड़ी के तहत शनिवार को कैंटीन क्रमांक-1 में सभी भेल कर्मचारी एक साथ सामूहिक भोजन करेंगे। इस पहल के माध्यम से कर्मचारी इंसेंटिव के मुद्दे पर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भेल प्रबंधन जल्द ही इंसेंटिव रिवीजन को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लेता है, तो यूनियन आंदोलन को और तेज करते हुए उग्र रूप देने के लिए बाध्य होगी। मांग पूरी होने तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।
यूनियन के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि अब “कैंटीन चलो” का नारा दिया गया है और सभी कर्मचारियों से शनिवार को कैंटीन में एक साथ भोजन करने का आह्वान किया गया है, इसके पश्चात तानाशाह भेल प्रबंधन का पुतला दहन का कार्यक्रम भी आयोजित किया जा सकता है।
— bhelnews24.com

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें