February 12, 2026 6:38 am

भेल शेयर विनिवेश के विरोध में 12 फरवरी को फाउंड्री गेट पर सीटू यूनियन का प्रदर्शन

भेल न्यूज़ 24
भेल शेयर विनिवेश के विरोध में 12 फरवरी को फाउंड्री गेट पर सीटू यूनियन का प्रदर्शन

भोपाल, 11 फरवरी 2026।
केंद्र सरकार की पब्लिक सेक्टर विरोधी और श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल के बीच भेक्टू सीटू यूनियन ने भी भेल भोपाल में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। यूनियन ने निर्णय लिया है कि 12 फरवरी को सुबह 6:45 बजे से फाउंड्री गेट पर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
यूनियन के महामंत्री रंजीत सिंह ने बताया कि 12 फरवरी को देश के लाखों श्रमिक श्रम कानूनों को समाप्त करने और तथाकथित काली श्रम संहिताओं को लागू किए जाने के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। सीटू यूनियन ने इस हड़ताल को समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इसी दिन केंद्र सरकार द्वारा भेल का 5% शेयर विनिवेश भी किया जा रहा है, जो अत्यंत निंदनीय है।

 

रंजीत सिंह ने कहा,

“हम शेयर विनिवेश का पुरजोर विरोध करते हैं। सरकार की PSU विरोधी और श्रम विरोधी मानसिकता एक बार फिर उजागर हो रही है। भेल के कर्मचारी भेल को केवल एक कंपनी नहीं, बल्कि अपनी माँ के रूप में देखते हैं। शेयर विनिवेश की खबर से अधिकारियों और कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।”
सीटू यूनियन के अध्यक्ष लोकेंद्र शेखावत ने भी केंद्र सरकार के इस निर्णय की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि यह कदम सार्वजनिक क्षेत्र को कमजोर करने वाला है और सरकार की श्रमिक विरोधी सोच को दर्शाता है।
यूनियन ने भेल के युवा कर्मचारियों से आह्वान किया है कि वे भेल को बचाने की लड़ाई में एकजुटता दिखाएं और 12 फरवरी को सुबह 6:45 बजे फाउंड्री गेट पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर कर्मचारीयों की आवाज बुलंद करें।
— भेल न्यूज़ 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें