भेल न्यूज़ 24 | संक्षिप्त खबर
BHEL में 5% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, ₹254 फ्लोर प्राइस तय; सीटू करेगी विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली/भोपाल, 11 फरवरी 2026।
केंद्र सरकार ने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में अपनी 5% तक हिस्सेदारी ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) के जरिए बेचने का फैसला किया है। पहले चरण में 3% हिस्सेदारी बेची जा रही है, जबकि 2% अतिरिक्त शेयर ओवरसब्सक्रिप्शन विकल्प के तहत बेचे जा सकते हैं। सरकार ने प्रति शेयर ₹254 का फ्लोर प्राइस तय किया है, जो बाजार भाव से कम है।
11 फरवरी को गैर-खुदरा निवेशकों के लिए बोली खुली है, जबकि 12 फरवरी को खुदरा निवेशक और कर्मचारी बोली लगा सकेंगे। कर्मचारियों के लिए भी अलग प्रावधान किया गया है।
इस बीच, भेक्टू सीटू यूनियन ने शेयर विनिवेश का विरोध किया है। यूनियन के महामंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि “हम शेयर विनिवेश का पुरजोर विरोध करते हैं। सरकार की PSU विरोधी और श्रम विरोधी मानसिकता एक बार फिर उजागर हो रही है। BHEL जैसी रणनीतिक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में हिस्सेदारी बेचना कर्मचारियों और देशहित के खिलाफ कदम है।”
यूनियन ने मांग की है कि सरकार विनिवेश का निर्णय वापस ले और सार्वजनिक क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में काम करे।
— भेल न्यूज़ 24