February 4, 2026 10:03 am

इंसेंटिव रिवीजन और संडे वर्किंग के नगद भुगतान को लेकर भेक्टू सीटू की बड़ी बैठक

इंसेंटिव रिवीजन और संडे वर्किंग के नगद भुगतान को लेकर भेक्टू सीटू की बड़ी बैठक

भोपाल | 17 जनवरी 2026

बीएचईएल भोपाल में इंसेंटिव रिवीजन और संडे वर्किंग के नगद भुगतान जैसे अहम मुद्दों को लेकर आज भेक्टू सीटू (BHEKTU–CITU) यूनियन कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैकड़ों की संख्या में भेल कर्मचारी शामिल हुए और मौजूदा इंसेंटिव व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की।

कर्मचारियों ने बताया कि वर्तमान इंसेंटिव स्कीम में 18 दिन वर्किंग का फार्मूला लागू होने के कारण बड़ी संख्या में कर्मचारी इंसेंटिव के लाभ से वंचित रह जाते हैं। कर्मचारियों का कहना था कि इन्सलरी के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को भी इस स्कीम का कोई ठोस लाभ नहीं मिल रहा, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
बैठक के दौरान कर्मचारियों ने कई महत्वपूर्ण और व्यावहारिक सुझाव भी रखे। यूनियन नेताओं ने स्पष्ट किया कि कर्मचारीयों के पक्ष को 30 जनवरी 2026 को हैदराबाद में आयोजित होने वाली सब-कमेटी बैठक में मजबूती के साथ रखा जाएगा। तथा 10 हजार रुपये तक की रिवार्ड स्कीम को लागू कराने के लिए यूनियन पूरी दमदारी से प्रयासी करेगी।
बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि
हैदराबाद इकाई के पैटर्न पर संडे को कार्य दिवस घोषित किए जाने की स्थिति में नगद भुगतान की मांग प्रबंधन से सख्ती से की जाएगी।
इसके साथ ही यूनियन ने यह भी घोषणा की कि

मंगलवार, 20 जनवरी 2026 को क्रांति स्थल पर एक विशाल द्वारसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें कर्मचारियों की मांगों को लेकर आंदोलनात्मक रणनीति तय की जाएगी।

इस बैठक में यूनियन के रंजीत सिंह, लोकेंद्र शेखावत, शाहिद अली, दीपक गुप्ता, सादिक खान, अशोक पटेल, विनय सिंह, कुलदीप मौर्य, सतीश सालवी, राकेश वर्मा, कौशल वामने, अरविंद राज, जीतेन्द्र नीरज, विजय तिवारी, डमरूधर पिंग, राजू आर्मो, अमरजीत सिंह, शमीम खान, रविंद्र पटेल सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें