February 4, 2026 6:55 am

भेल भोपाल में बड़े आंदोलन की तैयारी, भेल कर्मचारी व ठेका श्रमिक होंगे संयुक्त रूप से शामिल

भेल भोपाल में गोरिल्ला युद्ध की तैयारी, भेल कर्मचारी व संविदा श्रमिक होंगे संयुक्त रूप से शामिल

Er. राघवेंद्र सिंह राजपूत की रिपोर्ट

भोपाल | BHEL News 24
भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों, स्थायी कर्मचारियों एवं सोसाइटी श्रमिकों को एकजुट कर एक बड़े आंदोलन की व्यापक तैयारी किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। प्राप्त सूचनाओं के अनुसार ट्रेड यूनियनों द्वारा अंतरखाने स्तर पर सभी श्रमिक वर्गों को एक मंच पर लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक फरवरी के दूसरे सप्ताह में ट्रेड यूनियन के आह्वान पर भेल भोपाल में एक बड़ा आंदोलन प्रस्तावित है। इस आंदोलन में भेल कर्मचारी, ठेका श्रमिकों के साथ-साथ सोसाइटी कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई जा रही है।
यूनयनों का आरोप है कि कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने एवं उनके समाधान को लेकर प्रबंधन, संस्थान एवं औद्योगिक संबंध विभाग द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष व्याप्त है।
यूनियन सूत्रों का कहना है कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर फरवरी माह में भेल की विभिन्न इकाइयों में एक विशाल आंदोलन किया जाएगा, जिसमें भेल भोपाल की भी निर्णायक भागीदारी होगी। सभी श्रमिक वर्गों को इस आंदोलन में मजबूती से शामिल करने के लिए ट्रेड यूनियन नेताओं द्वारा लगातार संपर्क एवं संगठनात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।
यूनियन नेताओं का दावा है कि यह आंदोलन पूरी तरह संगठित और संघर्षशील होगा तथा श्रमिक वर्ग अपने अधिकारों के लिए दृढ़ संकल्प के साथ मैदान में उतरेगा। कर्मचारियों को उम्मीद है कि यह आंदोलन प्रबंधन को श्रमिकों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने के लिए मजबूर करेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें