February 6, 2026 6:54 am

सीटू यूनियन के सह कार्यालय मंत्री कॉमरेड डमरुधर पिंग का जन्मदिन यूनियन कार्यालय में मनाया गया

सीटू यूनियन के सह कार्यालय मंत्री कॉमरेड डमरुधर पिंग का जन्मदिन यूनियन कार्यालय में मनाया गया

सीटू यूनियन के सक्रिय सदस्य एवं सह कार्यालय मंत्री कॉमरेड डमरुधर पिंग का जन्मदिन आज 5 फरवरी को यूनियन कार्यालय में केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर यूनियन कार्यालय में एक सादे लेकिन आत्मीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सीटू यूनियन के महामंत्री कॉमरेड रंजीत सिंह, अध्यक्ष कॉमरेड लोकेंद्र शेखावत, श्रमिक नेता कॉमरेड दीपक गुप्ता, सादिक खान, कुलदीप मौर्य, कौशल वामने, वीरेंद्र, राहुल घासले सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने कॉमरेड डमरुधर पिंग को माला पहनाकर एवं केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कॉमरेड पिंग के यूनियन के प्रति समर्पण, संघर्षशील भूमिका एवं मजदूर हितों के लिए किए जा रहे उनके निरंतर प्रयासों की सराहना की और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें