February 4, 2026 8:39 am

हैदराबाद में इंसेंटिव स्कीम पर सब-कमेटी बैठक, डा. संजीवा रेड्डी व कमलेश नागपुरे की भागीदारी पर बना सस्पेंस

हैदराबाद में इंसेंटिव स्कीम पर सब-कमेटी बैठक, INTUC से संजीवा रेड्डी व BMS से कमलेश नागपुरे की भागीदारी पर बना सस्पेंस
हैदराबाद | BHEL News 24
भेल कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित इंसेंटिव स्कीम को लेकर आज हैदराबाद में सब-कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक को लेकर शुरुआत में यह जानकारी सामने आई थी कि इंटक की ओर से वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता डॉ. जी. संजीवा रेड्डी तथा बीएमएस की ओर से कमलेश नागपुऱे बैठक में शामिल होंगे।
हालांकि बैठक शुरू होने से पहले ही दोनों नेताओं की भागीदारी को लेकर सस्पेंस की स्थिति बन गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएमएस नेता कमलेश नागपुऱे के परिवार में किसी अप्रिय घटना के कारण वे हैदराबाद से भोपाल के लिए रवाना हो चुके हैं, जिसके चलते उनका इस बैठक में शामिल होना संभव नहीं हो पाया। वहीं, वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता डॉ. जी. संजीवा रेड्डी भी किन्हीं कारणों से इस सब-कमेटी बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक डॉ. जी. संजीवा रेड्डी की अनुपस्थिति में हैदराबाद इंटक से किसी अन्य नेता के बैठक में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि डॉ. संजीवा रेड्डी के बैठक में शामिल न होने का कारण स्वास्थ्य संबंधी है अथवा उनकी अन्य व्यस्तताएं, इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है कि भेल भोपाल से कुछ लोग डॉ. जी. संजीवा रेड्डी के साथ फोटो सेशन एवं बैठक में उनकी भागीदारी की उम्मीद लेकर हैदराबाद पहुंचे थे, लेकिन उनके बैठक में शामिल न होने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है, क्योंकि डॉ. संजीवा रेड्डी फिलहाल किसी अन्य कार्यक्रम में व्यस्त बताए जा रहे हैं।
इस बीच जानकारी मिली है कि भेल भोपाल से दो युवा नेता इस सब-कमेटी बैठक में शामिल हो रहे हैं, जिनमें भेक्टू-सीटू के अध्यक्ष लोकेंद्र शेखावत तथा बीएमएस से एक अन्य युवा पदाधिकारी के शामिल होने की संभावना है।
सूत्रों का यह भी कहना है कि इस सब-कमेटी बैठक में सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों से केवल एक-एक प्रतिनिधि को ही शामिल किया गया है, जिसके चलते बैठक की संरचना सीमित लेकिन निर्णायक मानी जा रही है।
अब सभी की निगाहें इस बैठक के निष्कर्षों पर टिकी हुई हैं, जिससे भेल कर्मचारियों की इंसेंटिव स्कीम को लेकर आगे की दिशा तय होने की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें