हैदराबाद में 30 जनवरी को सब-कमेटी बैठक, नई इंसेंटिव स्कीम पर होगी अहम चर्चा
भोपाल | BHEL News 24
भेल कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित नई इंसेंटिव स्कीम को लेकर 30 जनवरी 2026 को हैदराबाद में एक महत्वपूर्ण सब-कमेटी बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में इंसेंटिव स्कीम को नए सिरे से लागू करवाने और इंसेंटिव राशि में वृद्धि के मुद्दे पर गहन चर्चा की जाएगी। यूनियन की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि कर्मचारियों के हित में इंसेंटिव रिवीजन को लेकर पूरा प्रयास किया जाएगा।
इस अहम बैठक में जहां केंद्रीय स्तर के ट्रेड यूनियन नेता शामिल हो रहे हैं, वहीं भेल भोपाल से भेक्टू-सीटू के अध्यक्ष लोकेंद्र शेखावत एवं BMS से कर्मचारी नेता कमलेश नागपुरे बैठक में भाग लेंगे। उनकी उपस्थिति से भेल भोपाल के कर्मचारियों की आवाज मजबूती से बैठक में रखे जाने की उम्मीद जताई जा रही है। भेक्टू-सीटू के महामंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि भेल भोपाल से युवा प्रतिनिधियों का इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होना पूरे यूनिट के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर इस बैठक में 96 वर्षीय वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता डॉ. जी. संजीवा रेड्डी जी के लंबे अनुभव का लाभ मिलेगा, वहीं दूसरी ओर लोकेंद्र शेखावत एवं कमलेश नागपुरे जैसे युवा नेताओं के जोश, ऊर्जा और प्रतिबद्धता से इंसेंटिव रिवीजन के संघर्ष को नई दिशा मिलेगी।
महामंत्री रंजीत सिंह ने विश्वास जताया कि अनुभव और युवा जोश के समन्वय से इंसेंटिव स्कीम के मुद्दे पर कर्मचारियों के पक्ष में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।