दक्षिण कोरिया के राजदूत का बीएचईएल भोपाल दौरा, भारत–कोरिया ऊर्जा सहयोग को मिलेगा नया आयाम
भोपाल।
सोमवार, 19 जनवरी को भारत में दक्षिण कोरिया के राजदूत श्री ली सियोंग-हो (Ambassador Lee Seong-ho) ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बीएचईएल के वरिष्ठ प्रबंधन से मुलाकात की और उत्पादन इकाइयों का निरीक्षण किया।
राजदूत ली सियोंग-हो ने बीएचईएल भोपाल के कार्यकारी निदेशक (Executive Director) श्री प्रदीप उपाध्याय सहित शीर्ष अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में बिजली उत्पादन, पावर इंफ्रास्ट्रक्चर और भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बीएचईएल, जो ट्रांसफॉर्मर, बॉयलर, टर्बाइन सहित विद्युत उत्पादन एवं ऊर्जा अवसंरचना से जुड़े अत्याधुनिक उपकरणों का प्रमुख निर्माता है, भारत के पावर सेक्टर की रीढ़ माना जाता है। एआई (AI) युग में बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए, भारत और दक्षिण कोरिया के बीच ऊर्जा एवं पावर जनरेशन सेक्टर में सहयोग की व्यापक संभावनाएं सामने आ रही हैं।
राजदूत ने बीएचईएल की तकनीकी क्षमता, उत्पादन गुणवत्ता और स्वदेशी निर्माण कौशल की सराहना की तथा दोनों देशों के बीच ऊर्जा साझेदारी को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरे को भारत–कोरिया द्विपक्षीय आर्थिक और औद्योगिक संबंधों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
बीएचईएल प्रबंधन ने भी भविष्य में कोरियाई कंपनियों के साथ तकनीकी सहयोग, संयुक्त परियोजनाओं और ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया।
यह दौरा न केवल भारत–कोरिया संबंधों को नई मजबूती देता है, बल्कि पावर जनरेशन और ऊर्जा अवसंरचना क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की संभावनाओं को भी विस्तार देता है।
✍️ Er. राघवेंद्र सिंह राजपूत की विशेष रिपोर्ट
BHEL News 24