🚆 वंदे भारत स्लीपर कोच की 35 साल तक होगी देखरेख, BHEL और TRSL ने किया 50:50 ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट
नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) और Titagarh Rail Systems Limited (TRSL) ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट्स के व्यापक रखरखाव के लिए 50:50 संयुक्त उपक्रम कंपनी (Joint Venture Company) स्थापित करने के लिए ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस समझौते के तहत प्रस्तावित संयुक्त उपक्रम कंपनी BHEL और TRSL द्वारा आपूर्ति किए जाने वाले वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट्स के Comprehensive Maintenance का कार्य करेगी। 80 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट्स का मिला है ऑर्डर
BHEL और TRSL के कंसोर्टियम को इससे पहले भारतीय रेलवे से 80 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट्स की आपूर्ति और 35 वर्षों तक उनके व्यापक रखरखाव का बड़ा ऑर्डर प्राप्त हुआ था। अब इसी दीर्घकालिक रखरखाव व्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए दोनों कंपनियों ने 50:50 संयुक्त उपक्रम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
पूरे 35 साल ट्रेनसेट्स की देखभाल प्रस्तावित JVC में BHEL और TRSL की तकनीकी क्षमताओं का संयुक्त रूप से उपयोग किया जाएगा। इसका उद्देश्य वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट्स की पूरी 35 वर्ष की सर्विस लाइफ के दौरान उनकी ऑपरेशनल रेडीनेस, सुरक्षा और विश्वसनीयता बनाए रखना है।
BHEL की इंजीनियरिंग क्षमता को मिलेगा विस्तार
BHEL देश की प्रमुख इंजीनियरिंग एवं मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में से एक है और पावर, ट्रांसपोर्टेशन, डिफेंस तथा एयरोस्पेस सहित विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से कार्य कर रहा है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट्स के इस प्रोजेक्ट के माध्यम से BHEL की रेलवे एवं ट्रांसपोर्टेशन क्षेत्र में भूमिका और मजबूत होने की उम्मीद है। समझौते पर BHEL की ओर से सुश्री श्यामला वेंकटरामन, कार्यकारी निदेशक (CTM, CSM एवं CC) तथा TRSL की ओर से श्री अनिल कुमार अग्रवाल, डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर BHEL की निदेशक (Industrial Systems & Products) सुश्री बानी वर्मा, निदेशक (Engineering, Research & Development) श्री एस.एम. रामनाथन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।